Categories: News-Headlines

इजराइल के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

इजराइल के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी में विकसित हुए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में यहूदी समुदायों ने अद्वितीय विरासत और परंपराओं को बनाए रखा और समृद्ध किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत में इजरायल को उन्नत कृषि और जल प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता के प्रमुख स्रोत के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और नवाचार में सहयोग ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी बढ़ावा दिया है।

प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी मुलाकात की।

ओम बिड़ला ने कहा कि आतंकवाद भारत और इस्राइल के लिए साझा चिंता का विषय है। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों देशों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग को बढ़ाना चाहिए। ओम बिड़ला ने कहा कि साझा रणनीति आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को एक नई दिशा देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.