इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष विराम का आज चौथा और अंतिम दिन है। संघर्ष विराम के पहले तीन दिन में, हमास ने 117 फ़लस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले में अगवा किये गये कुल 58 बंधकों को रिहा किया है। हमास ने इजराइल के साथ लड़ाई में मौजूदा चार दिवसीय संघर्ष विराम को बढ़ाने की मांग की हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि मूल समझौते को बढ़ाया जा सकता है। मौजूदा संघर्ष विराम के अंतिम दिन आज और अधिक इजरायली बंधकों और फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा। इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमरीका इजराइल और हमास की लड़ाई में अधिक से अधिक बंधकों की रिहाई करने और गजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए संघर्ष विराम को बढ़ाने पर जोर देगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment