Categories: News-Headlines

इंदौर को छठी बार सर्वाधिक स्‍वच्‍छ शहर का पुरस्‍कार मिला; सूरत लगातार दूसरे स्‍थान पर

इंदौर को लगातार छठवीं बार देश का सर्वाधिक स्‍वच्‍छ शहर घोषित किया गया है। केन्‍द्र के ताजा वार्षिक स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण के अनुसार सूरत दूसरे स्‍थान पर बना हुआ है। सर्वेक्षण के परिणाम कल घोषित किए गए। विजयवाड़ा की जगह नवी मुंबई तीसरे स्‍थान पर आ गया है।

इस वर्ष के स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण पुरस्‍कार में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले राज्‍यों में मध्‍य प्रदेश पहले स्‍थान पर है। छत्‍तीसगढ़ को दूसरा और महाराष्‍ट्र को तीसरा स्‍थान मिला है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण पुरस्‍कार प्रदान किए। केन्‍द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस अवसर पर उपस्‍थ‍ित थे। राष्‍ट्रपति ने सभी से और विशेषकर युवाओं से इस अभियान में भाग लेने और समाज में स्‍वच्‍छता के बारे में जागरूकता बढ़़ाने का अनुरोध किया। एक लाख से कम जनसंख्‍या वाले शहरों में महाराष्‍ट्र के पंचगनी को पहला स्‍थान मिला है। छत्‍तीसगढ़ में पाटन दूसरे और महाराष्‍ट्र में करहड़ तीसरे स्‍थान पर है। गंगा तट पर बसे एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में हरिद्वार को सर्वाधिक स्‍वच्‍छ घोषित किया गया है। वाराणसी दूसरे और ऋषिकेश तीसरे स्‍थान पर है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.