इंडोनेशिया में भूकंप के कारण 56 लोगों की मृत्यु हो गयी है। लगभग सात सौ लोग घायल भी हुए हैं। पश्चिमी जावा के सियान्जुर में आज दोपहर रिक्टर पैमाने पर पांच दशमलव छह अंक की तीव्रता का भूकंप आया। इसका केन्द्र जमीन में दस किलोमीटर की गहराई पर था। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोग अब भी मलबे में दबे हैं। सयांग अस्पताल में भूकंप के कारण विद्युत सेवा बाधित है, इस कारण डॉक्टर घायलों का उपचार नहीं कर पा रहे हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सियान्जुर में कई भवन ध्वस्त हो गए हैं। इनमें एक अस्पताल और एक आवासीय विद्यालय शामिल है। भूकंप केन्द्र से सौ किलोमीटर दूर राजधानी जाकार्ता में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। गगनचुम्बी इमारतों को खाली करा लिया गया था।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इंडोनेशिया के जावा में भूकंप से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में इंडोनेशिया के साथ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment