Categories: News-Headlines

इंडिगो ने इस वर्ष नवंबर से हैदराबाद और कोलंबो के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की

भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने इस वर्ष नवम्‍बर से हैदराबाद और कोलम्‍बो के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसे बहुत महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि इन दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान संचालित करने वाली इंडिगो पहली भारतीय एयरलाइन होगी। स्‍थानीय समाचार पोर्टल और अखबारों ने इंडिगो के ग्‍लोबल सेल्‍स प्रमुख विनय मल्होत्रा के हवाले से खबर दी है कि कम्पनी लीक से हटकर सेवाएं प्रदान करने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर ध्‍यान दे रही है। उन्‍होंने कहा कि इस उड़ान सेवा से भारत और श्रीलंका के बीच व्यावसायिक संबंध, व्‍यापार और पर्यटन बढ़ेगा।

भारत और श्रीलंका के बीच पिछले एक वर्ष में संपर्क बढ़ा है। जाफना और चेन्‍नई के बीच उड़ान सेवा फिर शुरू हुई जो अब रोजाना संचालित की जा रही है। इस वर्ष मुम्‍बई और कोलंबो के बीच भी उड़ान शुरू हुई।

नागपट्टीनम और कान्‍केशनतुरई के बीच फेरी सेवाएं शीघ्र शुरू होने वाली हैं। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। लग्जरी पर्यटकों की मांग पूरी करने के लिए चेन्‍नई, हमबनटोटा और त्रिंकोमाली के बीच इस वर्ष जून से अंतर्राष्‍ट्रीय लग्‍जरी क्रूज सेवा भी शुरू हुई। पारंपरिक रूप से भारत पर्यटकों के मामले में श्रीलंका के लिए अग्रणी स्रोत रहा है।

अनेक भारतीयों के लिए श्रीलंका पसंदीदा पर्यटन स्‍थल है। श्रीलंका से पर्यटक सांस्‍कृतिक, धार्मिक और मेडिकल पर्यटक के रूप में भारत आते हैं। हैदराबाद भारत का प्रमुख पर्यटन स्‍थल है जहां चारमीनार, गोलकुंडा किला और सालारजंग संग्रहालय आकर्षण के केन्‍द्र है। यह शहर विश्‍वस्‍तरीय चिकित्‍सा सुविधाओं के लिए भी प्रसिद्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.