रिजर्व बैंक ने नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा तथा भारतीय स्टेट बैंक सहित 14 बैंकों पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि इन बैंकों ने जिन नियमों का पालन नहीं किया हैं, उनमें गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को ऋण देने तथा उन्हें बैंक वित्त उपलब्ध कराने के बारे में रिजर्व बैंक के दिशा निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन न करना शामिल है।
कुल 14 बैंकों पर 14.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सबसे अधिक दो करोड़ रुपये का जुर्माना बैंक ऑफ बड़ौदा पर लगाया गया है। रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बंधन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्रेडिट स्विइस, साउथ इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसबीआई पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि एक समूह की कंपनियों के खातों की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि बैंक कुछ प्रावधानों का अनुपालन करने में विफल रहे। बैंकों को इस बारे नोटिस भी जारी किया गया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment