Categories: News-Headlines

आयुष मंत्री ने असम में पाई जाने वाली औषधियों की 1,700 से ज्यादा प्रजातियों पर अनुसंधान करने का अनुरोध किया

केंद्रीय आयुष, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी में आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। केंद्रीय मंत्री ने शोधकर्ताओं और कर्मचारियों के साथ संवाद किया तथा कैम्पस के औषधीय पौधों के उद्यान का जायजा भी लिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में आयुष मंत्रालय की भूमिका पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मंत्रालय भारत की पारंपरिक औषधि प्रणालियों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहा है। मैं वैज्ञानिकों से असम और पूर्वोत्तर के समृद्ध संसाधनों की खोज करने और औषधि की हमारी पारम्परिक प्रणालियों को मजबूत बनाने का अनुरोध करता हूं।”

अपने भ्रमण के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असम में औषधीय पौधों की 1,700 से ज्यादा प्रजातियां हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से पूर्वोत्तर के समृद्ध संसाधनों की क्षमता का पता लगाने के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ने का आह्वान किया और उनसे क्षेत्र के बारे में जागरूकता फैलाने का अनुरोध किया, जिससे युवा और आम लोग आयुष का अपने जीवन का हिस्सा बना सकें।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.