Categories: News-Headlines

आयकर विभाग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के लिए ई-अभियान चलाएगा

आयकर विभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा किए गए विशिष्ट वित्तीय लेनदेन पर कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक भुगतान किए गए करों के विश्लेषण के आधार पर, विभाग ने ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं की पहचान की है, जहां वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्‍यांकन वर्ष 2024-25) के लिए करों का भुगतान उक्त अवधि के दौरान संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा किए गए वित्तीय लेनदेन के अनुरूप नहीं है।

इसलिए, करदाता सेवा पहल के एक कार्य के रूप में, विभाग एक ई-अभियान संचालित कर रहा है, जिसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन के बारे में ईमेल, (निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान- महत्वपूर्ण लेनदेन के रूप में चिह्नित) और एसएमएस के माध्‍यम से सूचित कर उनसे अपनी अग्रिम कर देनदारी की सही गणना करने और 15.03.2024 को या उससे पहले देय अग्रिम कर जमा करने का आग्रह किया गया है।

आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों के माध्‍यम से करदाताओं के निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है। पारदर्शिता बढ़ाने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्‍साहित करने के लिए, यह जानकारी वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मॉड्यूल में परिलक्षित और व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा देखने के लिए उपलब्ध है। इस विश्लेषण को कार्य रूप में लेने के लिए वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) में ‘महत्वपूर्ण लेनदेन’ के मूल्य का उपयोग किया गया है।

महत्वपूर्ण लेनदेन का विवरण देखने के लिए, व्यक्ति/संस्थाएं अपने ई-फाइलिंग खाते (यदि पहले से बना हुआ है) में लॉग इन कर सकते हैं और कॉम्‍पलाइंस पोर्टल पर जा सकते हैं। इस पोर्टल पर, महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए ई-अभियान टैब को एक्‍सेस किया जा सकता है।

जो व्यक्ति/संस्थाएं ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पहले ई-फाइलिंग वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के लिए, ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक किया जा सकता है और संबंधित विवरण उसमें प्राप्‍त किया जा सकता है। सफल पंजीकरण के बाद, ई-फाइलिंग खाते में लॉग इन किया जा सकता है और ई-अभियान टैब के माध्यम से महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए कॉम्‍पलाइंस पोर्टल को एक्‍सेस किया जा सकता है।

यह करदाताओं के लिए अनुपालन को सरल बनाने और करदाता सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाने में विभाग की एक और पहल है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

5 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

5 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.