आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में इत्र व्यापारियों और कुछ अन्य से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कानपुर, कन्नौज, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि विभाग इत्र कारोबार और संबंधित व्यवसाय से जुड़ी कुछ कंपनियों के कई ठिकानों की तलाशी ले रहा है।
जिन कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई है उनकी पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में दावा किया कि कन्नौज में उसके विधान पार्षद (एमएलसी) पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है।
सपा ने कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया था, इसलिए ‘‘भाजपा सरकार’’ ने छापेमारी करवाई है।
राज्य में अगले साल के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जैन द्वारा तैयार ‘समाजवादी इत्र’ को अखिलेश यादव ने हाल ही में पेश किया था।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत काम करने वाली जांच एजेंसी- माल एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने हाल में कानपुर और कन्नौज में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान इत्र व्यापारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया और 197 करोड़ रुपये से अधिक नकद धन राशि के अलावा 26 किलोग्राम सोना और भारी मात्रा में चंदन का तेल जब्त किया गया। आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के तहत कार्य करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment