Categories: News-Headlines

आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 31 दिसंबर, 2021 तक 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए

आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 तक लगभग 5.89 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए हैं। 31 दिसंबर, 2021 को 46.11 लाख से भी अधिक आईटीआर दाखिल किए गए। पोर्टल पर सहज अनुभव सुनिश्चित कराने के साथ ही करदाताओं की सहायता करने के लिए हेल्पडेस्क द्वारा करदाताओं की 16,850 फोन कॉल और 1,467 चैट का जवाब दिया गया। इसके अलावा, विभाग अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सहायता के लिए करदाताओं एवं प्रोफेशनलों के साथ सक्रिय रूप से संवाद करता रहा है और उनसे आवश्‍यक सहयोग करता रहा है। अकेले 31 दिसंबर, 2021 को करदाताओं और प्रोफेशनलों के 230 से भी अधिक ट्वीट्स का जवाब दिया गया।

आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 31 दिसंबर तक दाखिल किए गए कुल 5.89 करोड़ आईटीआर में से 49.6% आईटीआर1 (2.92 करोड़), 9.3% आईटीआर2 (54.8 लाख), 12.1% आईटीआर3 (71.05 लाख), 27.2% आईटीआर4 (1.60 करोड़), 1.3% आईटीआर5 (7.66 लाख), आईटीआर6 (2.58 लाख) और आईटीआर7 (0.67 लाख) हैं। इनमें से 45.7% से भी अधिक आईटीआर पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं और शेष को ऑफलाइन सॉफ्टवेयर सुविधाओं से सृजित किए गए आईटीआर का उपयोग करके अपलोड किया गया है।

इसकी तुलना में 10 जनवरी, 2021 (आकलन वर्ष 2020-21 हेतु आईटीआर के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि) तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 5.95 करोड़ थी। अंतिम दिन यानी 10 जनवरी, 2021 को 31.05 लाख आईटीआर दाखिल किए गए थे, जबकि इस साल अंतिम दिन 46.11 लाख से भी अधिक आईटीआर दाखिल किए गए।

आयकर विभाग उन करदाताओं, टैक्स प्रैक्टिशनरों, कर प्रोफेशनलों और अन्य लोगों के बहुमूल्‍य योगदान को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार करता है जिन्होंने इसे संभव किया है। हम सभी के लिए सुचारू और सतत करदाता सेवा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए निरंतर अथक प्रयास करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.