Categories: News-Headlines

आयकर विभाग उन करदाताओं को पत्र भेजेगा जिनके आयकर रिटर्न में मूल्‍यांकन वर्ष 2021-22 के दौरान असंगतता पाई गई

आयकर विभाग ने घोषणा की है कि वह उन करदाताओं को पत्र भेजेगा जिनके आयकर रिटर्न में मूल्‍यांकन वर्ष 2021-22 के दौरान असंगतता पाई गई है। आयकर विभाग ने यह भी बताया है कि इस अवधि में कुछ मामलों में विशेष वित्तीय लेनदेन के संबंध में आयकर रिटर्न में दी गई जानकारी में असंगतता पाई गई। साथ ही कुछ मामले ऐसे हैं जिनमें आयकर रिटर्न दाखिल ही नहीं की गई।

आयकर विभाग ने कहा है कि ई-सत्‍यापन योजना 2021 के एक भाग के रूप में प्रक्रिया के तहत ऐसे करदाताओं को पत्र भेजे जाते हैं जिनकी जानकारी में गडबडी पाई गई है। यह पत्र करदाताओं के पंजीकृत ई-मेल के जरिए भेजे जा रहे हैं। करदाताओं से अपील की गई है कि वे ई-फाइलिंग पोर्टल में अपनी वार्षिक जानकारी का ब्‍यौरा देखें और अद्यतन आयकर रिटर्न जमा करें। विभाग ने यह भी कहा है कि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139(8A) के अंतर्गत वे व्‍यक्ति भी रिटर्न भर सकते हैं जो इसके योग्‍य हैं और अभी तक रिटर्न नहीं जमा किया है।

मूल्‍यांकन वर्ष 2021-22 के लिए अद्यतन आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तिथि इस महीने के अंत तक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.