आम आदमी पार्टी ने आज कांग्रेस को राष्ट्रीय राजधानी में 1 लोकसभा सीट की पेशकश करते हुए कहा कि वह शेष 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पार्टी के महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पिछले चुनावी प्रदर्शनों को देखते हुए कांग्रेस दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट की हकदार नहीं है फिर भी आम आदमी पार्टी गठबंधन धर्म का सम्मान करते हुए कांग्रेस को एक सीट की पेशकश करती है। इस अवसर पर संदीप पाठक ने गुजरात की 2 और गोवा की 1 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा की।
आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में एक लोकसभा सीट देने की घोषणा के बाद कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को शहर में उसकी जमीनी हकीकत दिखा दी है। आज कांग्रेस ऐसी स्थिति में है जहां छोटे दल भी मानते हैं कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में कोई राजनीतिक लाभ नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चाहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो या नहीं, भाजपा राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटें जीतेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment