Categories: News-Headlines

आतंकवादी संगठन हमास ने कल दो अमेरिकी बंधकों को रिहा किया

पश्‍चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और आम नागरिकों को मानवीय सहायता पहुंचाने के मुद्दे पर तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच आतंकवादी संगठन हमास ने कल दो अमरीकी बंधकों को रिहा कर दिया। बंधक मां और बेटी को सात अक्‍टूबर को दक्षिणी इस्राइल पर आतंकी हमले के दौरान अगवा किया गया था। इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि दोनों महिलाओं को इस्राइली सेना केन्‍द्र में ले जाया जा रहा है। अमरीका ने कहा है कि उनके देश का एक दल दोनों महिलाओं से मिलने जा रहा है। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो० बाइडेन ने इस काम में मदद के लिए कतर और इस्राइल की साझेदारी को धन्‍यवाद दिया।

इस्राइल और अमरीका के अधिकारियों ने 200 अन्‍य बंधकों को रिहा करने के प्रयास जारी रखने का वायदा किया है। अगवा किए गए ये बंधक करीब 40 देशों से हैं। हालांकि हमास ने कहा है कि उसने कतर सरकार के साथ हुए एक समझौते के अंतर्गत बंधकों को रिहा किया है। अन्‍य बंधकों के रिश्‍तेदारों ने उनको भी रिहा करने की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.