नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में आठवें मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) का प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कमांडर राजेश बरगोटी, सीओवाई, एनडी (एमबीआई) थे। इस एलएसएएम 11 की डिलीवरी के साथ एमएसएमई शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को सभी आठ बार्ज की अनुबंधित सुपुर्दगी पूरी कर दी है।
आठ एमसीए बार्ज के निर्माण और सुपुर्दगी का अनुबंध 19 फरवरी 21 को एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के साथ संपन्न हुआ। इन बार्ज को शिपयार्ड द्वारा भारतीय शिप डिजाइनिंग फर्म के सहयोग से देश में ही डिजाइन किया गया है और उनकी समुद्री उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक मॉडल परीक्षण किया गया है। बार्ज का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के संगत नौसेना नियमों और विनियमों के अनुसार किया गया है। एमसीए बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं और एमएसएमई को प्रोत्साहन देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।
इनमें से सात एमसीए बार्ज पहले ही नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं और ये भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को गति प्रदान कर रहे हैं, जिससे जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों तक वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, चढ़ने और उतरने में सुविधा होगी।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment