Categories: News-Headlines

आज से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष (नवसंवत्सर), राष्ट्रपति ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

हिंदू नववर्ष आज से शुरू हो रहा है। इसे नवसंवत्सर भी कहा जाता है। यह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। देश के विभिन्न भागों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। महाराष्ट्र और गोवा में इसे गुड़ी पड़वा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में युगादि, कश्‍मीर में नवरेह, मणिपुर में सजिबु नोंगमा चेरोबा, असम में बिहू और सिंधी हिंदू चेती चॉंद के रूप में मनाते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि वसंत ऋतु के आगमन पर मनाए जाने वाले ये त्‍योहार भारतीय नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक हैं। उन्‍होंने कहा कि ये त्‍योहार हमारी सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।

इन त्यौहारों के दौरान हम नई फसल की खुशी मनाते हैं और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। राष्‍ट्रपति ने सभी से सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करने और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने की अपील की।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

3 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

5 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

1 day ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.