Categories: News-Headlines

आज विश्‍व होम्‍योपैथी दिवस है

आज विश्‍व होम्‍योपैथी दिवस है। यह दिवस हर वर्ष दस अप्रैल को होम्‍योपैथी के संस्‍थापक डॉ. क्रिश्वियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय आज नई दिल्ली में विश्व होम्योपैथी दिवस पर एक वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित करेगा। इस सम्मेलन का विषय होम्यो परिवार- सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार है। विश्व होम्योपैथी दिवस, होम्योपैथी के संस्थापक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है।

सम्मेलन के दौरान, नीतिगत पहलुओं, होम्योपैथी में उन्नयन, अनुसंधान साक्ष्य और होम्योपैथी में नैदानिक अनुभवों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह वैज्ञानिक सम्मेलन विभिन्न प्रमुख हितधारकों के विचार-विमर्श के माध्यम से अनुसंधान, शिक्षा और एकीकृत देखभाल में होम्योपैथिक एकीकरण के भविष्य के रोडमैप में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड आज विश्‍व होम्‍योपैथी दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में एक वैज्ञानिक सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। इस वैज्ञानिक सम्‍मेलन का विषय है, होमियो परिवार-सर्वजन स्‍वास्‍थ्‍य, एक स्‍वास्‍थ्‍य एक। सम्मेलन के दौरान, नीतिगत पहलुओं, होम्योपैथी में उन्नयन, अनुसंधान साक्ष्य और होम्योपैथी में नैदानिक अनुभवों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह वैज्ञानिक सम्मेलन विभिन्न प्रमुख हितधारकों के विचार-विमर्श के माध्यम से अनुसंधान, शिक्षा और एकीकृत देखभाल में होम्योपैथिक एकीकरण के भविष्य के रोडमैप में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।

सम्‍मेलन के दौरान परिषद और विभिन्‍न होम्‍योपैथी कॉलेज तथा परिषद और केरल के होम्‍योपैथी महानिदेशालय के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद की आठ पुस्‍तकों, एक वेब पोर्टल और एक वृ‍त्‍तचित्र का लोकार्पण भी होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.