Categories: News-Headlines

आज रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक Earth Hour रखा जाएगा

अर्थ-आवर आज रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक मनाया जाएगा। यह जलवायु परिवर्तन की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए जमीनी स्तर पर विश्व का सबसे बड़ा आंदोलन है। इस दौरान दुनिया भर के लोग एक घंटे के लिए अनावश्यक लाईट बंद करके जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एकजुट होते हैं।

वर्ष 2007 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक प्रतीकात्मक लाइट-आउट कार्यक्रम के रूप में इसकी शुरुआत हुई थी। हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को 180 से अधिक देशों में अर्थ-आवर मनाया जाता है। यह आयोजन सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से पृथ्वी को कार्बनरहित करने के प्रयास में लोगों को एकजुट करता है।

पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को उजागर करते हुए इस वर्ष अर्थ-आवर की थीम – “हमारे भविष्य का निर्माण” है।

कार्यक्रम के एक अधिकारी ने ट्वीट संदेश में कहा कि जलवायु परिवर्तन का कारण मनुष्य है, और इसका समाधान भी मनुष्य ही है। लोग अपने विचार #ShapeOurFuture पर साझा कर सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.