Categories: News-Headlines

आज महावीर जयंती मनाई जा रही है

24वें और अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती आज देश भर में धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। महावीर जंयती जैन समुदाय के लिए सबसे पावन अवसर है और उनके धार्मिक जीवन में इसका बहुत महत्व है।

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्‍य, अस्तेय, संयम और अपरिग्रह के संकल्‍प का पालन कर आध्यात्मिक मुक्ति का मार्ग दिखाया। राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि भगवान महावीर त्याग और संयम, प्रेम और करुणा तथा शील और सदाचार को सम्यक मानव-जीवन का आधार मानते थे।

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा कि भारत के सबसे महान आध्‍यात्‍मिक गुरू भगवान महावीर अहिंसा, करूणा और सत्‍य जैसे सदगुणों के प्रतीक थे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.