Categories: News-Headlines

आज बिहार 111वां स्थापना दिवस मना रहा है

आज बिहार 111वां स्थापना दिवस मना रहा है। बिहार को 22 मार्च 1912 में बंगाल से अलग किया गया था। इस दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष युवा शक्ति बिहार की प्रगति विषय के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य में 70 हजार से अधिक सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में प्रभात फेरी का आयोजन होगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्य सरकार के विभिन्न विभाग इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस को अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट संदेश में कहा कि समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लगन और कड़ी मेहनत से बिहार वासियों ने विशेष पहचान बनाई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.