Categories: News-Headlines

आज के मुख्य समाचार – 6 नवंबर 2022; आज के अखबार की सुर्खियां

एडिलेड में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराया। भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया

Haryana ByElection: उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक पहले दौर की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई 6399 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश 3567 मतों से पीछे चल रहे हैं।

बिहार: मोकामा विधानसभा उपचुनाव में के शुरुआती रुझानों के मुताबिक छठे राउंड की मतगणना के बाद RJD की नीलम देवी 22,756 मतों के साथ आगे चल रही हैं।

ओडिशा: धामनगर विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के सूर्यवंशी सूरज 4749 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

बिहार उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक गोपालगंज विधानसभा सीट पर RJD के मोहन प्रसाद गुप्ता 2713 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा के अमन गिरी 15,866 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी 10,853 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आज के अखबार की सुर्खियां

आज प्रकाशित अखबारों ने दिल्‍ली और आस-पास के क्षेत्रों में प्रदूषण के बेहद खराब स्‍तर की चर्चा आंकड़ों के साथ की है और लिखा है- दो दिन दम घोटू आबोहवा झेलने के बाद कल शनिवार गंभीर से कुछ सुधरकर स्थिति बेहद खराब हुई। अमर उजाला के शब्‍द हैं- लगातार सातवें दिन जहरीली रही हवा, लगातार जल रही है पराली। दिल्‍ली एनसीआर में मौसम बदलाव से मिली राहत। हिन्‍दुस्‍तान ने पाबंदी शीर्षक से लिखा है- नोएडा से दिल्‍ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों को प्रवेश नहीं।

इस बीच, अखबारों ने मिस्र में आज से वैश्विक जलवायु सम्‍मेलन शुरू होने की खबर भी साथ ही दी है। नवभारत टाइम्‍स लिखता है- आबोहवा पर दुनिया में मंथन आज से।

हरि भूमि सहित कुछ अखबारों ने दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय में दाखिल की गई याचिका के केंद्र के इस जवाब को सुर्खी बनाया है- जन गण मन और वंदे मातरम का दर्जा समान, करना चाहिए सम्‍मान। राष्‍ट्रीय सहारा ने रूस के राष्‍ट्रपाति पुतिन के इस बयान को पहले पन्‍ने पर दिया है- बहुत प्रतिभाशाली होते हैं भारतीय।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.