Categories: News-Headlines

आज के मुख्य समाचार हिंदी में: 18 अक्टूबर 2021

किसान रेल रोको लीड ट्रेन ‘रेल रोको’ प्रदर्शन से उत्तर रेलवे मंडल में 150 स्थानों पर असर, 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित

नयी दिल्ली / जयपुर: लखीमपुर खीरी हिंसा पर संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को छह घंटे के ‘रेल रोको’ प्रदर्शन से उत्तर रेलवे मंडल में 150 स्थानों पर असर पड़ा और 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। उसके मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी।

भाजपा नड्डा विपक्ष विकास के एजेंडे में अवरोध पैदा कर रहा है विपक्ष: नड्डा

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्षी दलों पर विकास संबंधी सरकार के एजेंडे में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने सिर्फ ‘राजनीतिक संकेतकों’ को ही नहीं, बल्कि ‘सामाजिक संकेतकों’ को ध्यान में रखकर राष्ट्र के लिए काम किया है।

कांग्रेस राहुल और प्रियंका ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम इस कदर बढ़ा दिए गए हैं कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्य वर्ग के लोगों का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है।

भाजपा ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में पटेल का ‘अपमान’ करने के लिए कांग्रेस की निंदा की

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर ‘पाप’ करने का आरोप लगाया जिनमें कहा गया है कि हाल में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में एक नेता ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की। पार्टी ने पूछा कि क्या पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

हरियाणा अदालत डेरा हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, चार अन्य को उम्रकैद की सजा

चंडीगढ़: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के 19 साल पुराने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।

पंजाब चन्नी सिद्धू सोनिया को चिट्ठी लिख सिद्धू के मुद्दे उठाने के बाद चन्नी ने कहा, सभी मामले सुलझ जाएंगे

चंडीगढ़: कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सिद्धू द्वारा कुछ मुद्दों को उठाते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी सार्वजनिक करने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे और पार्टी का एजेंडा लागू किया जाएगा।

भारत, इजराइल के सामने कट्टरपंथ, आतंकवाद की एक सी चुनौतियां : जयशंकर

यरूशलम: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां भारतीय-यहूदी समुदाय तथा भारत विदों से कहा कि भारत और इजराइल के समाजों को भूराजनीतिक परिदृश्य पर उभरते कई घटनाक्रमों के साथ ही कट्टरपंथ और आतंकवाद जैसी एक समान चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोविड-19 टीके के कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की जरूरत : सीतारमण

न्यूयॉर्क: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुनियाभर में कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीके के कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की जरूरत है।

भारत के कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने पर अगले हफ्ते विचार करेगा डब्ल्यूएचओ

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन का तकनीकी सलाहकार समूह भारत में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल किए जा रहे कोवैक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने पर विचार करने के मकसद से 26 अक्टूबर को बैठक करेगा। वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने यह जानकारी दी।

शेयर शेयर बाजारों में लगातार सातवें दिन तेजी; सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

मुंबई: शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को लगातार सातवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी और धातु कंपनियों के शेयरों में जबर्दस्त लिवाली से सेंसेक्स 460 अंक और मजबूत होकर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

भारत डेनमार्क डेनमार्क ओपन: सिंधू की नजरें जीत के साथ वापसी पर

ओडेन्से: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू मंगलवार से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिये एक ब्रेक के बाद कोर्ट पर वापसी करेंगी तो उनका लक्ष्य जीत के साथ शुरूआत करने का होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

20 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

22 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.