Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 12 जून 2021

अमर उजाला की बड़ी सुर्खी है- सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी राज्‍य लागू करें, एक राष्‍ट्र एक राशन कार्ड योजना, ताकि प्रवासी कामगारों को भी लाभ मिल सकें। न्‍यायालय ने सवाल किया जिनके पास राशन कार्ड नहीं उनके लिए क्‍या?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष के कल अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन की खबर भी अखबारों ने प्रमुखता से दी है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात पर भी लगभग सभी अखबारों की नजर है। दैनिक ट्रिब्‍यून लिखता है- कैबिनेट फेरबदल की चर्चा पार्टी दिग्‍गजों से मिले मोदी। नवभारत टाइम्‍स को भी लगता है- कैबिनेट विस्‍तार मुमकिन, प्रधानमंत्री और योगी आदित्‍यनाथ की मुलाकात के बाद पार्टी ने दिए संकेत।

लगभग सभी अखबारों ने देशभर में कोरोना की स्थिति पर विस्‍तार से विभिन्‍न पहलुओं की चर्चा की है।

अखबारों ने जी-7 देशों के प्रमुखों के शिखर सम्‍मेलन के समाचार के साथ लिखा है- कोरोना काल के बाद यह पहली बैठक है जिसमें सात देशों के प्रमुख उपस्थित हैं। भारत विशेष आमंत्रित अतिथि है।

क्रिप्‍टो करेंसी एक्‍सचेंज को प्रवर्तन निदेशालय का कारण बताओ नोटिस दिए जाने की खबर अखबारों में है।

कोविड वैक्‍सीन पर विस्‍तार से आलेख में अमर उजाला ने पहले पन्‍ने पर लिखा है- अब टीके की शीशी खोलने से पहले लिखना होगा समय। केन्‍द्र ने राज्‍यों से कहा बर्बादी रोकें, चार घंटे के अंदर शीशी का इस्‍तेमाल सुनिश्चित करें।

प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्‍मानित राधामोहन का कल भुवनेश्‍वर में निधन होने की खबर अखबारों ने पहले पन्‍ने पर चित्र के साथ दी है।

पाकिस्‍तान में हिरासत में रह रहे भारतीय कुलभूषण जाधव को अपील का अधिकार देने का विधेयक पाकिस्‍तान की नेशनल असेम्‍बली ने पारित कर दिया। नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- इस फैसले के मद्देनजर जाधव तक राजनयिक पहुंच उपलब्‍ध कराना है।

अखबारों के पहले पन्‍ने पर विस्‍तार से खबर दी गई है- संभलकर चले अब राजधानी में नई गति सीमा। हिंदुस्‍तान ने लिखा है- यातायात पुलिस के गति सीमा में बदलाव किया।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.