Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 3 अक्टूबर 2021

कृषि कानूनों का विरोध करना राजनीतिक धोखाधड़ी-प्रधानमंत्री के हवाले से नवभारत टाइम्‍स ने यह खबर सुर्खी में दी है। अमर उजाला ने लिखा है- मोदी ने नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा- बौद्धिक बेइमानी और राजनीतिक छल कर रहा है विपक्ष। प्रधानमंत्री बोले नागरिकों के लिए बडे फैसले लेने की जरूरत। राष्‍ट्रीय सहारा ने भी इसे बड़ी खबर बनाया है और लिखा है- पीएम बोले जो वादे विपक्ष ने किए थे अब उन्‍हीं के बारे में दुष्‍प्रचार फैला रहे हैं। इसबीच, धान की खरीद आज से करने की सरकार की घोषणा अखबारों ने साथ ही दी है। लोकसत्‍य ने लिखा है- पंजाब और हरियाणा में धान खरीद के फैसले के बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लिया।

देशभर में कल गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्‍त्री की स्‍मृति में आयोजित किए गए कार्यक्रमों के बारे में भी अखबारों ने चित्र सहित चर्चा की है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- संयुक्‍त राष्‍ट्र महा सचिव ने अंततराष्‍ट्रीय समुदाय से महात्‍मा गांधी के शांति के संदेशों को याद रखने की अपील की।

सीमा पर चीन के सैनिकों की उपस्थिति बढ़ने की खबर कुछ अखबारों ने सुर्खियों में दी है। लद्दाख में के-9 वज्र तोपों की तैनाती की खबर दी गई है। जनसत्‍ता लिखता है- भारत और चीन के बीच 13वें दौर की सैन्‍य वार्ता अगले सप्‍ताह होगी। देशभर में कोविड की स्थिति और टीकाकरण का आंकड़ा भी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है। नव भारत टाइम्‍स लिखता है- यात्रियों के क्‍वारंटीन मुद्दे पर भारत की ओर से जैसे को तैसा स्‍टाइल में दिए गए जवाब से ब्रिटेन के तेवर ढीले।

राष्‍ट्रीय सहारा और दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है- चुनाव आयोग ने चाचा-भ‍तीजे की लड़ाई में लोक जन शक्ति पार्टी का चुनाव चिन्‍ह जब्‍त किया। लोकसत्‍य लिखता है- विवाद को देखते हुए चिन्‍ह के इस्‍तेमाल पर रोक लगाई। राजस्‍थान पत्रिका की बड़ी सुर्खी है- कांग्रेस का संकट-राज्‍य की उलझी सियासत पर मंथन।

दैनिक भास्‍कर ने पहले पन्‍ने पर चित्र के साथ लिखा है- खादी ग्रामोद्योग ने दुनिया का सबसे बड़ा झंडा लद्दाख में लगाया। इसका वजन 140 किलोग्राम है, 225 फीट लंबाई और 150 फीट चौड़ा है सबसे बड़ा तिरंगा।

दैनिक ट्रिब्‍यून मुखपृष्‍ठ पर लिखता है- अब सियाचिन बेस कैंप तक जा सकेंगे पर्यटक। पधारो म्‍हारे लद्दाख, अब इनर लाइन परमिट की जरूरत खत्‍म।

राजस्‍थान पत्रिका ने असम के मानस और काजीरंगा नेशनल पार्क को पर्यटकों के लिए खोले जाने पर हाथियों पर सवार सैलानियों के चित्र के साथ लिखा है- हाथी बने साथी।

पाकिस्‍तान के हास्‍य कलाकार उमर शरीफ के निधन की खबर अमर उजाला और हिन्‍दुस्‍तान सहित कुछ अखबारों में है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.