देश में एक दिन में रिकॉर्ड एक करोड़ से ज्यादा कोविडरोधी टीके लगाए जाने की उपलब्धि को दैनिक जागरण और जनसत्ता सहित अधिकांश अखबारों ने प्रमुखता दी है। राजस्थान पत्रिका ने बताया है-अंबानी की कंपनी भी बनाएगी वैक्सीन, मिली क्लिनिकल परीक्षण की अनुमति। अफगानिस्तान में जारी संकट पर राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है-आत्मघाती हमलों के एक दिन बाद निकासी उड़ानें फिर शुरू। हिन्दुस्तान ने बताया है कि एयरपोर्ट पर सख्ती के बाद भी उमड़ा हुजूम। तालिबान के खौफ से निजात पाने को काबुल में हमले का खतर भी अफगानी नागरिकों को नहीं रोक सका। अफगानिस्तान में अमरीकी सैनिकों की मौत के बारे में संवाददाता सम्मेलन में पूछे गए सवाल पर गमगीन नजर आए राष्ट्रपति जो-बाइडन के चित्र को राजस्थान पत्रिका सहित सभी अखबारों ने दिया है। अमर उजाला ने जो-बाइडन की चेतावनी प्रकाशित की है-न छोड़ेंगे, न भूलेंगे, दोषियों को सजा देंगे।
लोकसत्य की खबर है-रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया कदम, पनडुब्बी रोधी प्रणाली के लिए स्वदेशी कंपनी महिन्द्रा डिफेंस सिस्टम के साथ लगभग एक हजार 350 करोड़ रुपये का किया करार। दिसम्बर तक आ सकती है भारत की डिजिटल करेंसी-अमर उजाला ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हवाले से लिखा है-डिजिटल करेंसी के सभी पहलुओं पर लंबे समय से काम चल रहा है। हरिभूमि ने अच्छी खबर शीर्षक से लिखा है-कपूरथला रेल कोच फैक्टरी में एसी-3 इकोनॉमी क्लॉस के 50 कोच तैयार। एसी-3 क्लॉस से आठ फीसदी कम होगा एसी-3 इकोनॉमी का किराया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment