Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 5 जुलाई 2021

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नये मुख्यमंत्री की शपथ अखबारों की पहली खबर है। दैनिक ट्रिब्यून की टिप्पणी है- मुख्यमंत्री नया, मंत्री पुराने। राष्ट्रीय सहारा का कहना है- राज्य के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री, नये मंत्रिमंडल में कोई राज्य मंत्री नहीं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन अखबारों की दूसरी बड़ी खबर है। दैनिक जागरण का शीर्षक है-सभी भारतीयों का डीएनए एक है। पूजा के तरीके से हिन्दू-मुस्लिम को अलग-अलग नहीं किया जा सकता।

कोविड महामारी की पाबंदियों में राहत पर हिन्दुस्तान की सुर्खी है-दिल्ली-एनसीआर में छूट का दायरा बढ़ा।

हिन्दी दैनिक लोकसत्य की अहम खबर है-घाटी में चुनौती बने हाईब्रिड आतंकी। नये ट्रेंड में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ। हाईब्रिड आतंकी ऐसे नये आतंकवादी हैं, जो हमले को अंजाम देने के बाद सामान्य जीवन में वापस लौट आते हैं। उधर, जनसत्ता का कहना है-श्रीनगर में ड्रोन के उपयोग पर सख्ती, बिक्री पर रोक। जम्मू हवाई अड्डे पर हमले के बाद सतर्कता बढ़ाई गई।

नये आईटी कानून का असर शीर्षक से राजस्थान पत्रिका की बड़ी खबर है- तीन बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों ने पहली पारदर्शिता रिपोर्ट में दिया कार्रवाई का ब्यौरा। गूगल, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने तीन करोड 21 हजार आपत्तिजनक पोस्ट पर गिराई गाज। ट्विटर और वॉटसऐप की रिपोर्ट का इंतजार।

दैनिक जागरण ने तिलहनी फसलों की खेती में उन्नत बीजों के नजरअंदाज करने पर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा है- भारत में तिलहनी फसलों की उत्पादकता निचले स्तर पर है। खपत का 65 प्रतिशत से ज्यादा खाद्य तेलों का हो रहा आयात।

कुछ राज्यों में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ने पर जनसत्ता की टिप्पणी है- पश्चिमी विक्षोम बना मानसून की राह में रोड़ा। अपेक्षित बारिश न होने से खरीफ फसल की बुआई पिछड़ी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

17 hours ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

1 day ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

1 day ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

3 days ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

4 days ago

This website uses cookies.