मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला ने कोविड टीकाकरण को लेकर प्रधानमंत्री की अपील प्रकाशित की है- टीका लगवाने में न हिचकें, मेरी 100 साल की मां और मैंने भी दोनों खुराकें लीं। राजस्थान पत्रिका के अनुसार-पीएम मोदी ने भगाया लोगों का वैक्सीन पर डर, अफवाहों से दूर रहने को कहा। नवभारत टाइम्स ने कोविड कार्य समूह के प्रमुख डॉ. एन.के. अरोड़ा की सलाह दी है-जल्द लगे टीका तो आम सर्दी जुकाम जैसी होगी तीसरी लहर।
पहली बार वायुसेना एयरबेस पर ड्रोन से हमले की खबर पर भी हिन्दुस्तान सहित सभी अखबारों की नजर है। दैनिक भास्कर ने बताया है-जम्मू एयरबेस स्टेशन से पाकिस्तान की सीमा सिर्फ 14 किलोमीटर दूर, हमले के बाद ड्रोन किस तरफ गए इसकी जांच कर रही सुरक्षा एजेंसियां। नवभारत टाइम्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आतंकवादी गुट लश्करे तैयबा के आईईडी हमले की साजिश को नाकाम करने की खबर दी है। दैनिक जागरण लिखता है-चीन से तनातनी के बीच लेह पहुंचे रक्षा मंत्री ने पूर्व सैनिकों में भरा जोश।
राजस्थान पत्रिका ने आसमानी तूफान शीर्षक से लिखा है-भारत समेत कई देशों द्वारा खरीदे गए रफाल विमानों का रिकॉर्ड, बिना रूके 12 घंटे उड़कर 17 हजार किलोमीटर की दूरी नापी। फ्रांस से कैलिफोर्निया और वहां से ताहिती एयरबेस पहुंचे, हिंद प्रशांत क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर दुनिया को चौंकाया।
सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के भारत में नियुक्त अंतरिम शिकायत अधिकारी के पद से इस्तीफा देने की खबर भी राष्ट्रीय सहारा और जनसत्ता सहित कई अखबारों में है।
हरिभूमि की खबर है-केन्द्र के कोविन वेब-पोर्टल के जरिए टीकाकरण प्रमाण पत्र को पासपोर्ट से लिंक कराने की सुविधा दी जा रही है। अब अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र से अपना पासपोर्ट नम्बर अपडेट कर सकते हैं।
लोकसत्य की सुर्खी है-निजी कंपनियां कर सकेंगी रॉकेट लांच, तमिलनाडु में बनेगा नया स्पेसपोर्ट। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने प्राइवेट कंपनियों को लांच पैड बनाने का दिया न्यौता।
अमरनाथ की पवित्र गुफा से आरती का आज से सीधा प्रसारण। दैनिक जागरण ने लिखा है-श्रद्धालु सुबह-शाम, श्री अमरनाथ जी की वेबसाइट, ऐप पर आरती का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment