Categories: News-Headlines

आज के अखबारों की सुर्खियां 15 जून 2021

देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति तथा बढ़ते टीकाकरण अभियान पर अखबारों की नजर है और पिछले सात दिन के आंकड़ों के साथ इसे विस्‍तार से दिया है। लोकसत्‍य ने लिखा है- 98 प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचा रही है टीके की पहली डोज।

हरिभूमि की बड़ी सुर्खी है- दिल्‍ली एम्‍स आज से शुरू करेगा छह से बारह साल के बच्‍चों पर कोरोना वैक्‍सीन का ट्रायल। पर्यटन मंत्री के 16 जून से देश के सभी स्‍मारकों को खोलने की घोषणा लेकिन सभी कोरोना दिशा निर्देश अनिवार्य होने की खबर भी साथ ही है। अखबार लिखते हैं- भारतीय पुरातत्‍व र्वेक्षण के सभी संरक्षित स्‍मारक और संग्रहालय खुलेंगे।

अनलॉक की प्रक्रिया में दिल्‍ली में दुकानें खुलने और भीड़ बढ़ने की खबर के साथ ही कई अखबारों ने व्‍यस्‍त बाजारों के चित्र दिये हैं। अमर उजाला लिखता है- अनलॉक-3, दिल्‍ली में सम-विषम खत्‍म, पटरी पर जिन्‍दगी। हालांकि अखबारों ने बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल के उल्‍लंघन को भी अहमियत दी है।

हरिभूमि ने कपूरथला कोच फैक्‍टरी के बारे में लिखा है- रेलगाडि़यों को अल्‍ट्रा वायलेट किरणों से सेनेटाइज करेगा रेलवे, इससे तरल सेनेटाइजर पर होने वाला खर्च बचेगा। यात्रियों को संक्रमण से बचाने की दिशा में नई तकनीक का इस्‍तेमाल करेगा रेलवे।

प्रधानमंत्री के संयुक्‍त राष्‍ट्र संबोधन में जीवन और आजीविका के लिए भूमि के महत्‍व को रेखांकित करने की खबर अखबारों के पहले पन्‍ने पर है।

लोकजन शक्ति पा‍र्टी के आंतरिक कलह पर अखबारों ने अपनी अपनी तरह से शीर्षक दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.