राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के सभी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने राजधानी के उन क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है जहां जलभराव की समस्या हो रही है।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है। अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है
इस बीच, दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 1978 के 207.49 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 208.57 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में जलभराव के बीच फंसे लोगों को निकाल रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment