क्रिकेट में भारत के 5वीं बार चैंपियन ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने की खबर आज सभी अखबारों की पहली सुर्खी बनी है। अमर उजाला लिखता है- चौदह साल का दम्भ चूर टीम इंडिया पांचवीं बार फाइनल में। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है- शमी ने दिखाया, दर्द के आगे जीत है, विराट ने बताया क्यों कहते हैं, चेज मास्टर।
गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वन्य जीव बचाव पुर्नवास और सरंक्षण केन्द्र- वनतारा का उद्धाटन सभी अखबारों ने सचित्र प्रकाशित किया है। हरिभूमि की सुर्खी है- प्रधानमंत्री ने शेरों के साथ बिताए कुछ पल।
डोनल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस के बाद, अमरीका ने यूक्रेन को सैन्य मदद देने पर लगाई रोक जनसत्ता की खबर है।
महाकुंभ में एक सौ तीस नावों के मालिक ने 45 दिन में कमाए तीस करोड़ रुपये, दैनिक भास्कर की सुर्खी है। 1980 के बाद हिन्द महासागर में दोगुना बढा नाइट्रोजन प्रदूषण अमर उजाला की खबर है। पत्र लिखता है- वायु प्रदूषण से प्रभावित हो रहा समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र, जलीय जीवों के लिए बना खतरा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से दिल्ली प्रदेश में महिला सम्मान निधि योजना की होगी शुरूआत, ऑनलाइन पंजीकरण करके महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजने की है तैयारी, राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है।
दैनिक जागरण ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला में हिमपात के दौरान बर्फ से ढ़की सड़क से गुजरते एक व्यक्ति की मनमोहक तस्वीर प्रकाशित की है। पत्र लिखता है-बर्फ की चादर से ढ़की सड़क।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment