Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 9 फरवरी 2025

आज के सभी अख़बारों ने दिल्‍ली मे भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे हैं। मोदी हैं तो मुमकिन दिल्‍ली- जनसत्‍ता की सुर्खी है। राष्‍ट्रीय सहारा की हेडलाइन है- मोदी गारंटी से खिला कमल। वीर अर्जुन ने इस जीत के लिए कहा है- दिल्‍ली में भाजपा का वनवास खत्‍म। नवभारत टाइम्‍स कमल के चित्र के साथ लिखता है- हैप्‍पी लोट्स डे, 27 साल बाद बम्‍पर जीत। पंजाब केसरी ने गृह मंत्री का बयान दिया है- भ्रष्‍टाचार का शीश महल तबाह। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- केजरीवाल को भारी पड़ गई कईं भूल। पत्र ने अन्‍ना हजारे का भी बयान दिया है- आम आदमी पार्टी लोगों की निस्‍वार्थ सेवा करने के अपने कर्तव्‍य को समझने में विफल रही।

राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- आयकर छूट और वेतन आयोग का असर, महिला-मध्‍यम वर्ग ने खत्‍म कराया भाजपा का वनवास। हरिभूमि ने लिखा है- पहले महाराष्‍ट्र और हरियाणा, फिर दिल्‍ली, अब बिहार में भी चौका मारने की तैयारी।

दैनिक जागरण ने लिखा है- प्रदूषण में डूबती यमुना को जनादेश का सहारा, पत्र ने प्रधानमंत्री का वादा प्रकाशित किया है- साबरमती की तरह करेंगे इसे पुनर्जीवित। दैनिक भास्‍कर लिखता है- भाजपा बोली दस-पन्‍द्रह दिन में नया सी.एम. मिलेगा। पत्र पूछता है- क्‍या इस बार भी चौंकाएगी पार्टी।

अख़बारों ने कुछ अन्‍य ख़बरों को भी प्रमुखता दी है। देशबंधु ने उपलब्धि शीर्षक से लिखा है- इसरो के स्‍वदेशी क्रायोजनिक इंजन का वैक्‍यूम इग्‍नेशन परीक्षण सफल और पत्र ने मैदानी इलाकों में फिर ठंड बढ़ने की खबर प्रकाशित की है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.