दिल्ली में चुनावी बिगुल बजते ही मुख्यमंत्री के बंगले को लेकर सियासत तेज होने की ख़बर को सभी समाचार पत्रों ने पहले पृष्ठ पर अलग-अलग शीर्षक से प्रकाशित किया है। हिन्दुस्तान लिखता है- सीएम आवास में सोना ढूंढने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता। देशबंधु की सुर्खी है- दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास की लड़ाई सड़क पर आई। जनसत्ता ने एन.जी.टी. की संयुक्त समिति की रिपोर्ट का खुलासा देते हुए लिखा है- मुख्यमंत्री आवास निर्माण में हुआ नियमों का उल्लंघन।
लोकसत्य ने आंध्र प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड़-शो को सचित्र प्रकाशित किया है। पत्र ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है- आंध्र का विकास हमारा विजन है।
तिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शनों के लिए टिकट पाने की होड़ में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु को सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुम्भ की ख़बरों को भी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। आकाश से ऊंची है सनातम परम्परा मुख्यमंत्री योगी का वक्तव्य राष्ट्रीय सहारा के पहले पन्ने पर है। राजस्थान पत्रिका ने दिया है- स्टीव जॉब्स की पत्नी करेंगी कल्पवास, समझेंगी सनातन धर्म, सुधा मूर्ति और हेमा मालिनी भी लगाएंगी डूबकी।
राजस्थान पत्रिका ने उत्तर भारत में सर्दी के तेवर को अपनी सुर्खी बनाया हैा शीर्षक है एक ही रात में पांच डिग्री तक गिरा पारा, बारह जनवरी तक कडाके की ठंड, फसल पर जमें बर्फ के मोती।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment