Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 11 दिसंबर 2024

राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष का अविश्‍वास प्रस्‍ताव आज के सभी समाचार पत्रों के मुख्‍य पृष्‍ठ पर है। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- पहली बार सभापति के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव, साठ सांसदों ने किये दस्‍तखत। वहीं नवभारत टाइम्‍स ने विपक्ष के नोटिस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के बयान को दिया है कांग्रेस नेतृत्‍व और अमरीकी उद्योगपति जार्ज सोरोस की सांठगांठ के खुलासे से विपक्ष बोखलाया।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में भगोडे कारोबारी मेहुल चोकसी की दो हजार पांच सौ पैंसठ करोड की सम्‍पत्ति बेची जायेगी। राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार विशेष पी एम एल ए अदालत ने दी अनुमति।

विश्‍वविद्यालय दाखिलों में पेशेवर अनुभव को मिलेगी तरजीह। राष्‍ट्रीय सहारा ने इसे बॉक्‍स में देते हुए लिखा है, अब कार्य अनुभव का लाभ विश्‍वविद्यालयों के पाठयक्रमों में दाखिले के समय आयेगा काम।

दिल्‍ली में अवैध बांग्‍लादेशियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा। हिंदुस्‍तान के अनुसार उपराज्‍यपाल ने मुख्‍य सचिव और पुलिस आयुक्‍त को कार्रवाई के लिए दिए निर्देश।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.