Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 3 नवंबर 2024

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के उप-विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन के आरोपों पर, भारत के विरोध की ख़बर को सभी अख़बारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। अमर उजाला ने इसे सुर्खी दी है- कनाडा के आरोप बेबुनियाद, द्विपक्षीय रिश्‍तों पर होगा गम्‍भीर असर, राजनयिक को तलब कर चेताया। दैनिक जागरण लिखता है- कनाडा के बयान गैर-जिम्‍मेदाराना, भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश।

संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवम्‍बर से 20 दिसम्‍बर तक चलने की ख़बर अमर उजाला में है। वीर अर्जुन लिखता है- इस सत्र में वन-नेशन, वन इलेक्‍शन और वक्‍फ विधेयक सहित कई बिल पेश होने के आसार।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और ग्रीस के प्रधानमंत्री के बीच कल हुई बातचीत पर नवभारत टाइम्‍स ने सुर्खी दी है- ग्रीस मुम्‍बई और बेंगलुरु में दो नए वाणिज्‍य दूतावास खोलेगा।

देश में एकीकृत भुगतान मंच-यू.पी.आई. के लगातार बढ़ते इस्‍तेमाल पर जनसत्‍ता की सुर्खी है- अक्‍तूबर में यू.पी.आई. का सर्वाधिक इस्‍तेमाल। पत्र लिखता है- त्‍योहारों के दौरान इस साल अक्‍तूबर में यू.पी.आई. के जरिए 16 अरब रुपये से ज्‍यादा के लेनदेन किए गए। 2016 में डिजिटल भुगतान के लिए यू.पी.आई. की शुरुआत के बाद से है सर्वाधिक आंकड़ा।

भारत में वर्ष 2015 के मुकाबले वर्ष 2023 में तपेदिक के मामलों में 17 फीसदी से ज्‍यादा की कमी की ख़बर हिन्‍दुस्‍तान में है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है- वर्ष 2015 में भारत में प्रति एक लाख आबादी पर टी.बी. के 237 मामले थे, वहीं 2023 में यह संख्‍या घटकर 195 हुई है।

हिन्‍दुस्‍तान ने सम्‍भावना शीर्षक से लिखा है- दिल्‍ली में तीन दिन में ठंड देगी दस्‍तक, न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है, सुबह के समय हल्‍की धुंध रहने का अनुमान।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.