ईरान-इस्राइल संघर्ष, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयानों और ईरान से भारतीयों की वापसी को अखबारों ने प्रमुखता दी है- अमर उजाला की सुर्खी है- ट्रंप बोले, ईरान के पूरे आसमान पर कब्जा, बिना शर्त करे सरेंडर। पंजाब केसरी ने लिखा है- पांचवें दिन भी जारी है बारूदी घमासान, एक-दूसरे पर ताबडतोड़ मिसाइल हमले जारी। नवभारत टाइम्स और राजस्थान पत्रिका की खबर है- भारत ने जारी की एडवाइजरी-तेहरान से दूर चले जाएं भारतीय।
राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता, देशबन्धु और दैनिक ट्रिब्यून की आज की बड़ी सुर्खी है- छह दिन में एयर इंडिया की 66 उड़ानें रद्द।
हिन्दुस्तान के अनुसार इस वर्ष 50 अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी, जिनमें सिर्फ जनरल और स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे।
इकनॉमिक टाइम्स ने रिजर्व बैंक की रिपोर्ट को प्रमुखता दी है- बैंक डिपोजिट में हिस्सेदारी घटी, म्यूचुअल फंड खातों की संख्या बढ़ी।
जनसत्ता और देशबन्धु ने सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी को स्थान दिया है- भीड़ को सड़कों पर हंगामा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
दैनिक जागरण, हरिभूमि और वीर अर्जुन की खबर है- अमरनाथ यात्रा में उपलब्ध नहीं होगी हेलिकॉप्टर सेवा।
राजस्थान पत्रिका की खेल पन्ने की सुर्खी है- भारतीय जूनियर तीरदांजों ने एशिया कप के फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment