पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न उपायों से संबंधित खबरें आज भी अखबारों की सुर्खिया है- हिन्दुस्तान की पहली खबर है- कश्मीर के अनंतनाग से 175 लोगों को हिरासत में लिया गया। पत्र ने इसे शीर्षक से दिया है- ऑपरेशन क्लीन से आतंक पर करारी चोट। दैनिक भास्कर के अनुसार साढे तीन दशक बाद खड़ा हो रहा था कश्मीर, पांच साल में विकास की रफ्तार में तेजी हुई थी, निवेश प्रस्तावों और पर्यटन के क्षेत्र में भी वृद्धि हो रही थी। अखबारों ने माना है- आतंकी इसी से बेचैन थे। नवभारत टाइम्स ने सरकार के इस परामर्श को प्रमुखता दी है कि आर्मी मूवमेंट की लाइव कवरेज न करें।
भारत ने 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को अत्यंत गरीबी से बाहर निकाला। विश्व बैंक की यह रिपोर्ट राष्ट्रीय सहारा सहित लगभग सभी अखबारों में है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने की खबर को सभी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। पंजाब केसरी ने बताया है कि रोजगार मेला शुरू होने के बाद अब तक दस लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। लोकसत्य ने उनके इस बयान को प्रमुखता दी है कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि भारत के युवाओं को ग्लोबल स्टैंडर्ड वाले प्रॉडक्ट बनाने का मौका देना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment