Categories: News-Headlines

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 2 दिसंबर 2021

मेष राशि: मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। आयोजनों की व्यस्तता में सेहत को नज़रअन्दाज़ न करें। किसी बड़े अधिकारी से मुलाक़ात कार्यों को गति प्रदान करेगी। धन आगमन होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। माता से रिश्तों में सुधार आएगा। मित्रों और भाइयों की मदद से सुख-संपत्ति का विस्तार होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।

वृषभ राशि: किसी दूसरों के विवादों में बोलने से बचें। निजी जीवन में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें। जीवनसाथी के साथ मतभेद बड़ा रूप ले सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि: दिन की उपयोगिता को समझें और कार्य करें। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। उद्योग विस्तार के लिए क़र्ज़ की व्यवस्था सुगम होगी। मित्रों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। नए वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। परिवार में रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा।

कर्क राशि: सेहत के प्रति लापरवाह न बनें। किसी के दबाव में काम करना होगा। दूसरों के निजी कार्य में दख़ल देने से बचें। न्याय पक्ष में मध्यम रहेगा। ज़मीन जायदाद से सम्बंधित कार्य आसानी से होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

सिंह राशि: क्रोध की अधिकता दिनचर्या को अस्तव्यस्त कर देगी। परिजनों के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। नए मित्र बनेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से ग्रसित रहेंगे। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। विवादित मामलों से संबंधित फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि: अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाएं। अधिक मेहनत करें और सफल हों। भाइयों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे। आजीविका के मामलों में दिन मिलाजुला रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता रहेगी लेकिन व्यस्तता भी बढ़ेगी। घर वालो के साथ मिलकर धार्मिक कार्यों में सहयोग देंगे।

तुला राशि: सामाजिक ख्याति का विस्तार होगा। माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। सांयकाल के समय पुश्तैनी संपत्ति से कुछ आय हो सकती है।

वृश्चिक राशि: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पिता के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। धार्मिक साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति होगी लेकिन अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मनमुटाव सम्भव है। संतान की उन्नति में आ रही बाधा से चिंतित रहेंगे। ससुराल पक्ष से ख़ुशख़बरी मिल सकती है।

धनु राशि: व्यवसाय से सम्बंधित अपने आगामी आयोजनों को किसी के सामने प्रकट न करें। दोस्तों के सहयोग से रुके काम पूरे होंगे। आजीविका के लिए चिंतित रहेंगे। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा। क्रोध से बचे रहें। आज आपके भाग्य उदय होगा। धन लाभ के साथ-साथ आपकी कीर्ति की वृद्धि होगी।

मकर राशि: कार्यस्थल पर चल रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते हैं। घर परिवार में आयोजनों का आनंद लेंगे। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। आसपड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। बातचीत के दौरान वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसकी वजह से किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुम्भ राशि: अपनों को महत्व दें। झूठ बोलने से बचें। भाइयों से सम्बन्ध मधुर होंगे। वाहन सुख सम्भव है। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आज मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

मीन राशि: समय की उपयोगिता को समझें। कार्य को समय पर करना सीखें। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी सामाजिक संस्था से जुड़कर लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.