मेष राशिफल: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। उधार दिया पैसा आने में संदेह हैं। मन में किसी बात को ले कर दुविधा रह सकती है, जिस कारण आप तनाव महसूस करेंगे।
वृषभ राशिफल: कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। बहनों से झगडा हो सकता है।
मिथुन राशिफल: धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
कर्क राशिफल: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
सिंह राशिफल: शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं। नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।
कन्या राशिफल: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह अवश्य लें। किसी की बातों में न फंसे और खुद को परिपक्व बनाएं। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार बदलें, अच्छा होगा। आपकी आदतों के कारण आपके अपनों से दूरिया बना लीं हैं।
वृश्चिक राशिफल: कार्यस्थल पर किसी की ओर आकर्षित होंगे। आज भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करे। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे।
धनु राशिफल: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
मकर राशिफल: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आज आपका विरोध करेंगे।
कुंभ राशिफल: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता हैं। मांगलिक खर्च संभव है।
मीन राशिफल: बीती बातों को भुलकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment