मेष राशिफल: आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होने के साथ ही आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। भक्ति भाव साधना के मार्ग में आगे बढ़ सकते हैं, सफलता मिलेगी।
वृषभ राशिफल: भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे ही आपका विरोध करेंगे।
मिथुन राशिफल: समय रहते अपने कार्य पूरा कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।
कर्क राशिफल: व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग है। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें।
सिंह राशिफल: आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी।
कन्या राशिफल: जल्दबाजी में लिए फ़ैंसले भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा।
तुला राशिफल: समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक राशिफल: समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता।
धनु राशिफल: नए भवन में जाने के योग हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही हैं तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर लेंगे।
मकर राशिफल: कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज होंगे।
कुंभ राशिफल: समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। किसी के बहकावे में न आएं। पिता से मनमुटाव होगा।
मीन राशिफल: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा। भक्ति भाव में मन लगेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment