मेष राशि: आप की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द्र बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। आज के दिन आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम आज अटक सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको वहां पर अपने कुछ पुराने दोस्त भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा,आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।
वृषभ राशि: अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आपके कार्यो की सराहना करते थे वे आज आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आज आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेें। धार्मिक कार्यो में सहयोग देंगें और सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बनी रहेगी। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज सभी कार्यों को सोच समझकर निपटाने में समर्थ रहेंगे।
मिथुन राशि: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फेक्ट्री या कार्यस्थल में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिये कुछ नया तरीका निकाल सकते हैं, इससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आपने हाल ही में किसी नयी परियोजना पर काम शुरू किया है, तो आपको बहुत जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।
कर्क राशि: व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुरता बनी रहे। आपके लिए कहीं बाहर यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज आप अपने भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आर्थिक रूप से आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आसपास के लोगों को किसी काम के लिए आपकी जरूरत पड़ेगी। आज आप हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। किसी नजदीकी द्वारा अकारण आलोचना से आप आहत होंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क से जीवन में अहम परिवर्तन आएगा।
सिंह राशि: सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अचानक नए स्रोतों सेआपको धन लाभ होगा। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। नजदीकी लोगों के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। जॉब में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं,उनको कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा। घर में किसी शुभ-प्रसंग का आयोजन होगा। बच्चों के साथ जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आज आपकी किसी प्रिय व्यक्तिसे मुलाकात होगी। रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे।
कन्या राशि: जल्दबाजी में किए फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। आज आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन तभी जब आप उचित दिशा में मेहनत करें। आज आपको कुछ नये विचारों पर काम करने की जरूरत है। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी भाग ले, सफलता जरूर मिलेगी। इससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे, जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज का दिन आपके लिए सफलतादायक है।
तुला राशि: समय से पहले और भाग्य से ज्यदा किसी को नहीं मिलता इसलिए आप भी अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। आज आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करेगी। आप पहले से ज्यादा बेहतर ढंग से अपने काम को पूरा करेंगे। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। जीवन में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। आत्म केंद्रित हो जाने और स्वार्थ की भावना आ जाने से संबंधों में दिक्कत आ सकती है।
वृश्चिक राशि: जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। आज आपको माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। समाज में नाम होगा। आप परिवारवालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोई अनुभवी व्यक्ति आपकी काम में मदद कर सकता है। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। आप किसी कठिन कार्य में सफलता हासिल करेंगे।
धनु राशि: जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। ध्यान रहे आज के दिन आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है आपको इससे बचकर रहना चाहिए। परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा, बच्चों का समय पिता के साथ बीतेगा। संतान के कैरियर को लेकर और अधिक गंभीरता लाने की जरूरत है। कोर्ट केस संबंधी किसी मामले में विजय मिलेगी।
मकर राशि: अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। आज आपके कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। आप कुछ नया सोचने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। मित्रों से आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको उनसे अपने काम में मदद मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ किसी विषय को लेकर आपका विवाद हो सकता है। आपको उनकी बात मान लेनी चाहिए। धैर्य रखने से चीज़ें जल्द ही बेहतर होगी। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। संतान के कैरियर संबंधी समस्या का हल निकलेगा।
कुम्भ राशि: किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है। आज आप परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। किसी काम को शुरू करने से पहले अपने ईष्टदेव का आशीर्वाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी।
मीन राशि: आज सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। आज किसी कलात्मक चीज़ के प्रति आपका अधिक झुकाव होगा। पूजा-पाठ में भी आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। नजदीकी संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment