इंडोनेशिया के स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ में एक सौ 25 लोगों की मौत अख़बारों की बड़ी खबर है। नवभारत टाइम्स की टिप्पणी है – “यह कैसा खेल?” 42 हजार दर्शक थे स्टेडियम में, रेफरी की आखिरी सीटी पर फैंस मैदान में उतरे, पुलिस के आंसू गैस से मची भगदड़।
राष्ट्रीय सहारा की बड़ी सुर्खी है – राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की महत्वपूर्ण जानकारी गंभीरता से लें मंत्री और अधिकारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मंत्रियों और सचिवों को दी सलाह, कहा – कोई भी नीति बनाते समय उसे भारत के रणनीतिक दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता।
जनसत्ता की अहम खबर है – अगले साल मंहगाई से राहत की आस। रिज़र्व बैंक ने कहा पांच दशमलव दो प्रतिशत तक हो सकती है मुद्रास्फीति की दर, खाद्य तेलों पर रियायती आयात शुल्क मार्च तक लागू रहेगा।
हिन्दुस्तान सुविधा शीर्षक से लिखता है – ई-बीमा खाते में रखनी होगी अपनी सभी बीमा पॉलिसी, बीमा सुगम एक्सचेंज को मंज़ूरी, एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी बीमा से जुड़ी सुविधाएं।
दैनिक जागरण का कहना है – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से अब खरीद सकेंगे सोना, दीपावली तक शुरू हो सकती है ट्रेडिंग, बाज़ार नियामक सेबी से मिल चुकी है मंज़ूरी।
राजस्थान पत्रिका का अनुमान है – दीपावली पर बाजार की उम्मीदों को पंख, तीस प्रतिशत अधिक होगी खरीददारी, अगले चार सप्ताह में जमकर होगी शॉपिंग। वाहन, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण, गैजेट और जूलरी की रहेगी ज़्यादा मांग।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment