Categories: News-Headlines

आज का अखबार 27 सितंबर 2022, सुर्खियों में खबरें

राजस्‍थान कांग्रेस के राजनीतिक संकट को आज के सभी अखबारों ने बड़ी सुर्खी बनाया है। हिन्‍दुस्‍तान ने लिखा है – सोनिया गुत्‍थी सुलझाने में जुटीं, तो दैनिक भास्‍कर का शीर्षक है – गहलोत का पर्चा आउट, आला कमान को संदेश, मैं नहीं तो सरकार भी नहीं। हरिभूमि के शब्‍द हैं – डबल गेम बनाम डबल गेम, गहलोत को पैदल करने का कांग्रेस हाईकमान का खेल पलटा, अब गहलोत ने हाईकमान को किया पैदल। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है – कांग्रेस में समाधान बना संग्राम, नई मुसीबत सोनिया वर्सेस गहलोत। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं – तीन शर्तों पर टिका है राजस्‍थान।

उधर, हिन्‍दुस्‍तान की ख़बर है – विभिन्‍न राज्‍यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के अध्‍यक्ष बने रह सकते हैं नड्डा।

नफरत फैलाने वाले 45 यू-ट्यूब वीडियो और 10 यू-ट्यूब चैनल प्रतिबंधित करने के सरकार के आदेश पर सभी अखबारों की नज़र है। अखबारों ने इसे मित्र देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के नज़रिए से झूठी और संवेदनशील ख़बरों पर सरकार का कड़ा रुख बताया है।

अमर उजाला ने पहले पन्‍ने पर विदेश मंत्री जयशंकर की अमरीका को दो टूक सुनाने और एफ-16 के पैकेज पर सवाल उठाने की ख़बर के साथ लिखा है – यह अब किसके खिलाफ इस्‍तेमाल होगा। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द हैं – विदेश मंत्री ने पाकिस्‍तान को अमरीका की मदद पर दो टूक सवाल उठाया।

अमर उजाला और हिन्‍दुस्‍तान लिखते हैं – आत्‍मनिर्भर भारत स्‍वदेशी जीपीएस – नाविक से लैस होंगे सभी स्‍मार्टफोन, अभी समयसीमा तय नहीं लेकिन सरकार के कंपनियों को निर्देश, 2023 से अनिवार्य करने की तैयारियां।

अखबारों ने राष्‍ट्रपति मुर्मू के विश्‍व प्रसिद्ध मैसूर दशहरे में हिस्‍सा लेने की ख़बर सचित्र दी है।

जनसत्‍ता की ख़बर है – दुर्गा पूजा पर रेल यात्रियों के लिए इस बार विशेष व्‍यंजन परोसे जाएंगे। पूर्वी क्षेत्रों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए सुविधा, स्‍वादिष्‍ट बंगाली पकवान चखने का अवसर मिलेगा।

कोलकाता में दुर्गा पंडालों में अमृत महोत्‍सव थीम पर रौशनी और सजावट को दैनिक भास्‍कर ने रंगीन चित्रों के साथ दिया है।

देशभर में शक्ति की पूजा के पर्व में देवी दर्शन का सिलसिला शुरू होने पर कुछ अखबारों ने चित्र के साथ-साथ विशेष आलेख दिए हैं।

नवभारत टाइम्‍स ने शेयर बाज़ार में वैश्विक कमजोरी के संकेतों का भारतीय बाज़ार पर पड़ रहे असर को महत्‍व दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.