Categories: News-Headlines

आज का अखबार 13 अक्टूबर 2022, सुर्खियों में खबरें

आगामी चुनावों में जम्मू जिले में साल भर से रहने वाले लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे- ये खबर दैनिक ट्रिब्यून, दैनिक जागरण और हिंदुस्तान में है।

रेल कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस की केन्द्र की घोषणा लगभग सभी अखबारों ने मुख पृष्ट पर पर दी है।

नवभारत टाइम्स, अमर उजाला सहित कुछ अखबारों ने अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के आधार पर विस्तार से महंगाई और मूल्य सूचकांक की चर्चा की है। मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत से अधिक रहने पर रिजर्व बैंक को केंद्र सरकार को रिपोर्ट देनी होगी- लिखता है जनसत्ता। हिंदुस्तान ने लिखा है- खुदरा मंहगाई दर में छलांग, लेकिन खाद्य तेल और फलों की कीमत काबू में। पत्र का मानना है कि मौसम की मार से महंगाई बढ़ी।

इसी विषय पर दैनिक भास्कर ने विशेष शीर्षक से लिखा है-कोरोना के बाद यूरोप में महंगाई बढ़ी, ब्रिटेन में सबसे अधिक महंगाई की मार 34 लाख लोगों ने देश छोड़ा, बिजली और किराया बढ़ने पर मां-बाप के पास लौटे बच्चे।

नवभारत टाइम्स की खबर- प्रदूषण जांच न कराने वाले 19लाख लोगों को यातायात विभाग ने नोटिस भेजा।

हरिभूमि ने पहले पन्ने पर शिक्षा मंत्रालय की स्कूलों के कायाकल्प के लिए पीएमश्री योजना के अंतर्गत जल्दी ही ऑनलाइन पोर्टल जारी होने की खबर दी है।

वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती नवम्बर से होने की खबर कुछ अखबारों ने दी है।

नवभारत टाइम्स ने चित्र के साथ लिखा है-दिल्ली, एनसीआर में बारिश के बाद बुधवार की सुबह बादलों की जगह घने कोहरे ने ली, दृश्यता घटने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।

उत्तर भारत में मनाए जाने वाले पर्व करवाचौथ के अवसर पर अधिकांश अखबारों ने शुभकामनाएं देते हुए अलग से आलेख दिए हैं। अखबार लिखते हैं- सज गए बाजार, खरीददारी की जमकर शुरुआत हुई। महिलाओँ के मेहंदी लगवाते और सज-धज के साथ चित्र भी पहले पन्ने पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.