आज प्रकाशित लगभग सभी अखबारों ने महाकालेश्वर के नए परिसर के लोकार्पण समारोहों की विभिन्न छटाओं को रंगीन चित्रों में सबसे ऊपर दिया है। दैनिक भास्कर के शब्द हैं- राष्ट्र को समर्पित, महाकाल लोक। दैनिक जागरण लिखता है – भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का नया शिलालेख, राष्ट्र को समर्पित। अमर उजाला ने प्रधानमंत्री के इस वक्तव्य को शीर्षक बनाया है- सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए सांस्कृतिक उत्कर्ष आवश्यक।
अमर उजाला की खबर है – केन्द्र सरकार ने आपदा राहत राशि बढ़ाकर पचास प्रतिशत तक की। बाढ़, बारिश और फसलों के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा। पशुपालकों, मछलीपालकों और हस्तशिल्पियों के लिए भी राशि बढ़ाई गई।
महाराष्ट्र की राजनीति पर भी अधिकांश अखबारों की नजर है। नवभारत टाइम्स ने लिखा है – शिंदे को मिली ढाल और तलवार, मशाल से होगी भिड़ंत।
जनसत्ता ने अतंराष्ट्रीय मुद्राकोष के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को विस्तार से मुख पृष्ठ पर दिया है।
कई अखबारों ने देश के पचासवें प्रधान के रूप में न्यायाधीश चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश को भी पहले पन्ने पर दिया है।
समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों के अलावा बड़ी हस्तियों अनिल अंबानी, रामदेव, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के श्रद्धांजलि देने को नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, लोकसत्य और दैनिक ट्रिब्यून ने पहले पन्ने पर दिया है। राष्ट्रीय सहारा ने लिखा है -नम आंखों से दी नेता जी को अंतिम विदाई।
हिन्दुस्तान ने लिखा है – आतंकी फंडिग में एन. आई. ए. की 18 स्थानों पर छापेमारी।
हिन्दुस्तान ने लिखा है – दस साल पुराना आधारकार्ड अपडेट कराना आवश्यक, नवीनतम विवरण दर्ज कराना जरूरी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment