लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा अखबारों की पहली खबर है। जनसत्ता की सुर्खी है-मणिपुर के जवाब में महाभारत। पंजाब केसरी के शब्द है-जमकर चले शब्द बाण। पत्र ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है अविश्वास से भरे विपक्ष ने सहयोगियों का विश्वास परखने के लिए पेश किया अविश्वास प्रस्ताव। अमर उजाला का कहना है कि विपक्ष ने मणिपुर और चीन पर घेरा, सरकार बोली- प्रस्ताव पर पछताएंगे।
जनसत्ता की खबर है-आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर लगा फर्जीवाडे का आरोप, दिल्ली सेवा से जुडे विधेयक को प्रवर समिति को भेजने का मामला। प्रस्ताव में पांच सांसदों के हस्ताक्षर करने का है आरोप। सभापति ने कहा होगी इसकी जांच।
नवभारत टाइम्स की खबर है-रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अमरीका के दस बैंकों की रेटिंग घटाई, अमरीका के कुछ बडे ऋणदाताओं की कर रही है समीक्षा। पत्र का कहना है कि कल से शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक से शेयर बाजार दबाव में।
हिन्दुस्तान का कहना है-महंगाई के मोर्चे पर रिजर्व बैंक की चुनौतियां बढी, मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक शुरू, नतीजों की घोषणा दस अगस्त को होगी। दैनिक जागरण का कहना है-छह माह के उच्च स्तर पर पहुंचा गेंहू का मूल्य, बीते चार महीनों में 18 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी, चावल निर्यात पर प्रतिबंध से घट सकती है धान की बुवाई, भारत दुनिया का सबसे बडा चावल निर्यातक। जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के मुश्कबुदजी चावल और राजौरी जिले के राजौरी चिकरी काष्ठशिल्प को भौगोलिक संकेतक यानी जी आई टैग मिलने की भी खबर है। उधर हिन्दुस्तान की आशंका है दाल के दाम में आ सकता है तेज उछाल, देश के कई हिस्सों में कम बारिश से बुवाई 11 प्रतिशत घटी।
आजादी की शौर्य गाथा शीर्षक से दैनिक भास्कर ने भारतीय वीरांगना नीरा आर्य की कहानी प्रकाशित की है। शीर्षक है-पति अंग्रेजों का जासूस था, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को मारने पहुंचा, कर दी उसकी हत्या, नीरा को दी गई घोर यातनाएं, पर नहीं खोले राज।
राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है-दिल्ली में आज खुलेगा देश का पहला ओपन म्यूजियम पार्क, दस कलाकारों और सात सौ कारीगरों का है कमाल। 250 टन कबाड से बनाई वीरों की टू डी और थ्री डी मूर्तियां।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment