Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 6 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

पश्चिमी बंगाल के उत्‍तरी-24 परगना जिले में राशन घोटाले में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के दल पर जानलेवा हमला अख़बारों की बड़ी ख़बर है। अमर उजाला की सुर्खी है- तीन अधिकारी घायल, एक हजार लोगों की भीड़ ने किया हमला, भाजपा और कांग्रेस ने राष्‍ट्रपति शासन की मांग की। पंजाब केसरी कहता है- जांच टीम का पीछा कर मोबाइल और लैपटॉप लूटे।

राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- नौसेना ने दिखाया पराक्रम, अपहृत जहाज को छुड़ाया, मरीन कमांडों को देखते ही भाग खड़े हुए समुद्री लुटेरे। इसमें सवार पन्‍द्रह भारतीय सहित चालक दल के सभी 21 सदस्‍य सुरक्षित।

दैनिक जागरण ने संयुक्त राष्‍ट्र रिपोर्ट का उल्‍लेख करते हुए लिखा है- सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश बना रहेगा भारत। विश्‍व बैंक, अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष और कई एजेंसियों के बाद संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भी भारतीय आर्थिकी को सराहा, वर्ष 2024 में छह दशमलव दो प्रतिशत विकास दर का अनुमान। उधर, राष्‍ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के हवाले से हिन्‍दुस्‍तान का कहना है- देश की अर्थव्‍यवस्‍था सात दशमलव तीन प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। पिछली तीन तिमाहियों के प्रदर्शन के आधार पर वर्तमान वित्‍त वर्ष के लिए वृद्धि दर का अनुमान। सेवा क्षेत्र की गतिविधियां भी तीन महीने की ऊंचाई पर।

दैनिक जागरण की ख़बर है अंतरिक्ष में सस्‍ती ऊर्जा बनाकर इसरो ने रचा इतिहास, भविष्‍य में अंतरिक्ष केन्‍द्र स्‍थापित करने की भारत की योजना के लिए यह सफलता अति-महत्‍वपूर्ण।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.