हाथरस घटना से संबंधित खबर आज अनेक अखबारों की पहली सुर्खी है। 121 जिंदगिया खत्म, हिसाब बाकी- दैनिक भास्कर की हैडलाइन है। जनसत्ता लिखता है- भोले बाबा का नाम एफ.आई.आर में नहीं, आरोपी मुख्य सेवादार फरार। भगदड की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगा। दैनिक जागरण की भी ऐसी ही सुर्खी है- आयोजकों पर केस, बाबा का नाम नहीं।
अमर उजाला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर चर्चा पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री के जवाब को सबसे ऊपर दिया है- संविधान पर बुल्डोजर चलाने वालो के मुंह से उसकी रक्षा की बात शोभा नहीं देती।
झारखण्ड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के इस्तीफे और हेमंत सोरेन के दावा पेश किए जाने तथा दिल्ली में केजरीवाल मामले की सुनवाई पर दैनिक ट्रिब्यून की टिप्पणी है- ईधर ताजपेशी की तैयारी, उधर सुनवाई जारी।
जनसत्ता ने नए आपराधिक कानून के संबंध में लिखा है- यौन अपराधों में अब लैंगिक समानता के आधार पर होगी कार्रवाई। लडकों की खरीद-फरोख्त को भी अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा।
राष्ट्रीय सहारा ने बताया है- नीट पीजी का पेपर दो घंटे पहले तैयार होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment