Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 3 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सूर्य मिशन आदित्‍य एल-वन के सफल प्रक्षेपण की खबर सभी अखबारों में है। हिन्‍दुस्‍तान की सुर्खी है – सूर्य की ओर उड चला आदित्‍य। नवभारत टाइम्‍स का शीर्षक है – सूर्य उपासना का भारत पर्व। जनसत्‍ता ने दिया है – सटीक कक्षा में पहुंचा आदित्‍य एल-वन। पंजाब केसरी ने लिखा है – सूर्य‍ मिशन 125 दिन बाद एल वन प्‍वाइंट पर पहुंचेगा। अमर उजाला ने सूर्य साधना शीर्षक से लिखा है- सात दियों का थाल सजा, सूरज की आरती करने निकला आदित्‍य एल- वन। पत्र ने दिया है – अंतरिक्ष में भारत की पहली वैध शाला। राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है – सोने की चिडिया अब सूरज की ओर, चांद से दोगुनी दूरी सफर पर आदित्‍य एल – वन।

जनसत्‍ता की सुर्खी है जी-20 शिखर सम्‍मेलन से पहले भारत आयेंगे बाइडेन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता। राजस्‍थान पत्रिका ने तैयारी शीर्षक से दिया है जी-20 – तीन दिन दिल्‍ली की किलेबंदी, ब्‍लैक कैट कमांडो की रहेगी नजर। नवभारत टाइम्‍स के अनुसार जी-20 से पहले आसियान – इंडिया समिट में इंडोनेशिया जायेंगे मोदी, 6 और सात सितम्‍बर को मोदी बाली जायेंगे, सात की देर रात लौटेंगे।

हिन्‍दुस्‍तान लिखता है – एक देश एक चुनाव की समिति में अमित शाह, गुलाम नबी शामिल। जनसत्‍ता के अनुसार – अधीर रंजन ने समिति का सदस्‍य बनने से मना किया। दैनिक भास्‍कर के अनुसार एक चुनाव के लिए राज्‍यों की सहमति कितनी जरूरी, यह भी जांचेगी समिति।

हिन्‍दुस्‍तान का कहना है – बालेश्‍वर रेल हादसे में तीन रेल अधिकारियों पर चार्जशीट, तीनों को सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

नवभारत टाइम्‍स का शीर्षक है – सिंगापुर में अब भारतवंशीय राष्‍ट्रपति, थर्मन षणमुखरत्‍नम ने जीता राष्‍ट्रपति चुनाव।

राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार – डिग्री और सर्टिफिकेट पर नहीं दर्ज होगा आधार नम्‍बर।

पंजाब केसरी ने मुख्‍य पृष्‍ठ पर दिया है – पाक को रौंद कर भारत ने जीता फाइव एस हॉकी एशिया कप।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

6 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

6 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

8 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.