Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 3 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव की आज होने वाली मतगणना और पार्टियों के जीत के दावों को लगभग सभी अखबारों ने शीर्षक दिया है- किस के सिर पर होगा ताज, फैसला आज। जनसत्‍ता कहता है- राज रहेगा या रिवाज, पता चलेगा आज। राष्‍ट्रीय सहारा ने इसे सत्‍ता के सेमीफाइनल का रिजल्‍ट बताया है।

संसद के शीत कालीन सत्र में सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हिन्‍दुस्‍तान में प्रमुखता से है। पत्र आगे लिखता है- सरकार ने यह भी कहा कि विपक्ष को सुनिश्चित करना होगा कि सदन में चर्चा का माहौल बने और संसद की कार्यवाही में कोई बाधा न हो।

दुबई में कोप-28 सम्‍मेलन में दस साल में जीवाश्‍म ईंधन के उपयोग में कमी लाने के लिए जताई प्रतिबद्धता अमर उजाला की सुर्खी है। पत्र आगे लिखता है- 117 देशों ने अक्षय ऊर्जा तीन गुना करने का लिया संकल्‍प। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- विकासशील देशों ने किया आग्राह, ग्‍लोबल वार्मिंग से निपटने के तरीके साझा करें अन्‍य देश।

हिन्‍दुस्‍तान ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव के इस बयान को दिया है- नेपाल की लगभग एक तिहाई बर्फ महज तीस वर्षों में गायब हो गई। पत्र ने गर्म होती दुनिया को खतरा बताते हुए लिखा है- हिमालय को बचाने की जरूरत।

दैनिक जागरण की खबर है- रिजर्व बैंक विकास दर के नये लक्ष्‍य तय करेगा। पत्र के अनुसार दूसरी तिमाही के बाद तीसरी तिमाही में भी अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार उम्‍मीद से बेहतर रहने के आसार।

राजस्‍थान पत्रिका ने सतर्क करते हुए लिखा है- साइबर ठगी ने बैंकों को किया अलर्ट, होली-डे स्‍कैम का खतरा, छूट का जाल बना सकता है शिकार।

15 दिसम्‍बर तक तैयार होगा अयोध्‍या का श्रीराम एयरपोर्ट नवभारत टाइम्‍स में सचित्र है। दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा जोरों पर।

Leave a Comment

Recent Posts

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान

चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, राजनीतिक दलों ने तेज किया प्रचार अभियान नई दिल्ली: आगामी… Read More

2 hours ago

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर

कौन हैं आरोन हार्डी? ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर पर क्रिकेट जगत की नजर नई दिल्ली:… Read More

3 hours ago

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी?

Brazil vs Haiti Standings: ब्राजील और हैती के बीच मुकाबले में किसका पलड़ा भारी? नई… Read More

3 hours ago

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी नंबर 3 का स्वागत

ऐनी हैथवे तीसरी बार बनने वाली हैं मां, पति एडम शुलमैन के साथ करेंगी बेबी… Read More

4 hours ago

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने आया

GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More

2 days ago

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

2 days ago

This website uses cookies.