Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 3 अप्रैल 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

रूद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली अखबारों की बडी खबर है। पंजाब केसरी की सुर्खी है – भ्रष्‍टाचार पर प्रहार होगा और तेज़। वीर अर्जुन ने प्रधानमंत्री के हवाले से लिखा है -तीसरे कार्यकाल में भ्रष्‍टाचार पर आर-पार, आने वाले पांच वर्ष अभूतपूर्व काम और बडे फैसलों के होंगे।

दिल्‍ली शराब घोटाला पर जनसत्‍ता का शीर्षक है – आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, प्रवर्तन निदेशालय ने नहीं किया विरोध। उधर, दैनिक जागरण का कहना है – संजय सिंह की जमानत आदेश, नजीर नहीं। अवैध रेत खनन से जुडे अन्‍य मामलों के बारे में पत्र लिखता है – प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने पर तमिलनाडु के पांच जिलाधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार। शीर्ष न्‍यायालय ने 25 अप्रैल को पेश होने का दिया अंतिम मौका।

दैनिक जागरण का कहना है – संपत्तियों के मुद्रीकरण से राजमार्ग मंत्रालय को मिले 40 हजार तीन सौ 54 करोड रूपए। वर्ष 2023-24 में लगभग दो लाख करोड रूपए खर्च किए गए राष्‍ट्रीय राजमार्ग के विकास पर। राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लक्ष्‍य से अधिक एक सौ किलोमीटर राष्‍ट्रीय राजमार्ग का किया निर्माण।

नवभारत टाइम्‍स लिखता है – हेल्‍थ एनर्जी ड्रिंक जैसे शब्‍दों के दुरुपयोग पर दी चेतावनी, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एफ एस एस ए आई ने ई-कॉमर्स को आगाह किया।

अमर उजाला चिंताजनक शीर्षक से लिखता है – देश में सूख रहीं नदियां, 13 में नहीं बचा पानी। केंद्रीय जल आयोग के जारी आंकडों से सामने आई स्थिति। ग्‍यारह राज्‍यों के दो लाख 86 हजार गांवों पर संकट।

अमर उजाला की खबर है – भ्रामक विज्ञापन मामले में पतंजलि आयुर्वेद के योग गुरू रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्‍ण दें नया हलफनामा, माफी दिखावा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.