Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 29 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

पंजाब के कांग्रेस विधायक के मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तारी आज जनसत्‍ता, दैनिक जागरण, दैनिक ट्रि‍ब्‍यून और नवभारत टाइम्‍स सहित कुछ अख़बारों की पहली सुर्खी है।

एशियाई खेलों में खिलाडियों के शानदार पदर्शन को राष्‍ट्रीय सहारा, राजस्‍थान पत्रिका और हिन्‍दुस्‍तान ने पहली खबर बनाते हुए पदक प्राप्‍त करते खिलाडियों का चित्र दिया है।

हरित क्रांति‍ के जनक प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्‍वामीनाथन के देहांत का समाचार भी अख़बारों ने उनके जीवन वृत्‍त के साथ विस्‍तार से दिया है- राजस्‍थान पत्रिका ने लिखा है- मौन हुए अकाल में खेती की नई उम्‍मीदें बोने वाले स्‍वामीनाथन। जनसत्‍ता ने स्‍मृति शेष शीर्षक से लिखा है- गेहूं और चावल की अच्‍छी उपज देने वाली किस्‍मों को विकसित करने के लिए विश्‍व खाद्य पुरस्‍कार पाने वाले वे पहले व्‍यक्ति बने। दैनिक जागरण ने लिखा है- देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्‍चित करने में स्‍वामीनाथन का अभूतपूर्व योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

दैनिक भास्‍कर की खबर है- एक अक्‍टूबर से विदेश यात्रा महंगी, बीस प्रतिशत टैक्‍स अधिक।

अमर उजाला के पहले पन्‍ने की खबर है- देश में डिजाइन और विकसित हथियार प्रणाली को देखते हुए घरेलू कंपनियों से चार सौ होविज्‍जर खरीदेगी सेना।

देशबन्‍धु ने बॉक्‍स में जनसंख्‍या शीर्षक से लिखा है- संयुक्‍त राष्‍ट्र ने रिपोर्ट में जानकारी दी, भारत में तेजी से बढ़ रही है बुजुर्गों की आबादी।

राजस्‍थान पत्रिका ने अपने आकलन में मॉनसून का विश्‍लेषण करते हुए लिखा है- कृषि विशेषज्ञों ने देश के सात सौ तेरह जिलों में मॉनसून का आकलन किया, छह प्रतिशत कम बारिश से बिगड़े हाल, दौ सौ बाइस जिलों में रबी की बुआई का असर, दलहन तिलहन प्रभावित, धान, गन्‍ने की फसल से उम्‍मीद।

अमर उजाला लिखता है- त्‍यौहारों से पहले पिछले छह माह के निचले स्‍तर पर पहुंची पीली धातु

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.